

16 जून 2025 को कपास की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल तो देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन कीमतों में हल्की वृद्धि नजर आ रही है। कीमतें तेजी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। आज भी भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है।
कपास की कीमतें जहां एक तरफ तेजी की तरफ बढ़ रही है तो वहीं कुछ मंडियों में भाव में गिरावट नजर आ रही है। हालांकि कपास के भाव पिछले कई दिनों से जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसमें फिलहाल गिरावट संभव नहीं है। आइए आज के ताजा मंडी भाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।