मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां ऐतिहासिक Rajgarh Palace में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान खुदाई से निकली मिट्टी में सोने के सिक्के मिलने का दावा किया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जैसे ही यह खबर आसपास के गांवों में पहुंची, सैकड़ों ग्रामीण खजाने की खोज में जुट गए। लोग खुदाई के बाद फेंकी गई मिट्टी को छानने लगे। हर कोई सोने के सिक्के पाने की उम्मीद में वहां पहुंचा गया।

क्या है पूरा मामला?

छतरपुर जिलें की ऐतिहासिक धरोहर राजगढ़ पैलेस को ओबेरॉय ग्रुप द्वारा लक्जरी होटल का रूप दिया जा रहा है, इसलिए राजगढ़ पैलेस में निर्माण का काम जारी है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार खुदाई से निकली हुई मिट्टी
में वहां पर कुछ लोगों की नजर किसी चमकती हुई चीज पर पड़ी, जब ध्यान से देखा गया तो पता चल की यह तो सोने के सिक्के है।

कितने सिक्के मिले ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक खुदाई की मिट्टी से 50-100 सोने की सिक्के मिल चुके है। यह सभी सिक्के गांव के ही 15-20 लोगों को मिले है, जिन्होंने दावा किया की ये सिक्के शुद्ध सोने के है और करीब 500 साल पुराने है। हालांकि प्रशासन ने खबर लिखे जाने तक इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ग्रामीणों में मची होड़

सोने के सिक्कों की खबर सुनते ही ग्रामीणों में होड़ मच गई। लोग अपने घरों से निकलकर राजगढ़ पैलेस की ओर दौड़ पड़े। हर कोई मिट्टी के ढेर में खजाना ढूंढने लगा। कुछ लोग फावड़े और कुदाल लेकर पहुंचे। कुछ ने हाथों से ही मिट्टी छानना शुरू कर दिया। पूरा इलाका खजाने की तलाश में व्यस्त नजर आया।

राजगढ़ पैलेस का इतिहास

राजगढ़ पैलेस छतरपुर जिले की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। यह पैलेस सदियों पुराना बताया जाता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में ऐसी कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। इन इमारतों में समय-समय पर खजाने मिलने की खबरें आती रहती हैं। लोगों का मानना है कि पुराने समय में राजा-महाराजा अपनी संपत्ति छिपाकर रखते थे। इसलिए ऐसी जगहों पर खुदाई के दौरान कीमती वस्तुएं मिलना आम बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *