MP Weather : मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड के साथ बारिश का दौर जारी है। शनिवार की सुबह भी इंदौर, शाजापुर, गुना सहित कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कल रविवार को भी प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने की उम्मीद जताई है।
इन 16 जिलों में होगी बारिश
मौसम विभग के अनुसार, सागर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, आगर, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर और दमोह में बारिश होने की संभावनाएं है।
